गूगल बाबा को कहिये हैप्पी बर्थडे, पहले अपना ही बर्थडे डे भूल जाता था गूगल
लखनऊ। जब हम इंटरनेट की दुनिया में किसी सर्च इंजन की बात करते हैं तो सबसे पहले हमारी जुबान पर नाम गूगल का आता है। आज गूगल का जन्मदिन है। गूगल के जन्मदिन पर नया डूडल भी आया है। एक और बात यह है कि गूगल अब 18 साल का हो गया है, यानी गूगल अब व्यस्क हो चुका है। आइये आपको बताते हैं गूगल से जुड़ी कुछ और खास बातें।
गुब्बारा फूलाते ही उड़ गया गूगल
गूगल के जन्मदिन पर एक डूडल बनाया गया है। इस डूडल में गूगल का जी अक्षर एक गुब्बारा फूलाता है और उस गुब्बारे से ही जी के बाद डबल ओ, जी, एल और ई अक्षर निकल जाते हैं, मगर गुब्बारे के साथ गूगल आसमान पर उड़ जाता है।
क्यों भूल गया गूगल अपना बर्थडे
गूगल अपना जन्मदिन हर साल भूल जाता है। असल में गूगल ने अपना जन्मदिन अब तक अलग-अलग तिथियों में मनाता आ रहा है। इससे पहले गूगल ने अपना जन्मदिन 7 सितंबर, 8 सितंबर, 26 सितंबर और 27 सितंबर को भी मनाया है। वर्ष 2002 में 27 सितंबर को ही गूगल ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। हालांकि वर्ष 2006 से गूगल अपना जन्मदिन 27 सितंबर को ही मनाता आ रहा है।
जानिये गूगल से जुड़ी रोचक बातें
- गूगल को बनाने वाले दो लोग हैं। इनमें लैरी पेज हैं और दूसरे सर्गेई बिन। यह दोनों ही कैलिफोर्निया की स्टेनफोर्ड यूनिविर्सटी के पीएचडी छात्र रहे हैं।
- इससे पहले गूगल को बैकरब नाम दिया गया था। बैकरब नाम इसलिये दिया गया क्योंकि यह वेबसाइट की अहमियत पता लगाने के लिए बैकलिंक चैक करता था।
- गूगल डोमेन को 18 साल पहले रजिस्टर किया गया था। गूगल शब्द का जन्म गूगोल से हुआ।
- दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है गूगल।